दहशत के साए मे जी रहे लोगों के बीच पहुंचे कमिश्नर दीपक रावत, मदद का दिया भरोसा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

उत्तराखण्ड में नैनीताल के चोपड़ा गांव के ऊपर गिर रही चट्टानों की संवेदनशीलता को देखते हुए आज खुद आयुक्त दीपक रावत गांव में मौका मुआयना करने पहुंच गए।

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशन के साथ ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उनउत्तराखण्ड में नैनीताल के चोपड़ा गांव के ऊपर गिर रही चट्टानों की संवेदनशीलता को देखते हुए आज खुद आयुक्त दीपक रावत गांव में मौका मुआयना करने पहुंच गए। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशन के साथ ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी ।की हर संभव मदद की जाएगी ।

चोपड़ा गांव के रहने वाले मशहूर रेडियो जॉकी पंकज जीना ने पिछले दिनों अपना एक वीडियो जारी कर गांव के ऊपर गिर रही चट्टानों से ग्रामीणों को बचाने की मांग की थी । इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी प्रशासन से इन चट्टानों को गांव के ऊपर गिरने से रोकने की प्रार्थना की है । गांव में अक्टूबर 2021 की बरसातों के बाद बड़ी बड़ी चट्टानें चटक गई थी । इन चट्टानों में से हल्की बरसत के बाद छोटे पत्थर गांव की तरफ लुढ़क रहे हैं । ग्रामीणों को अब बड़ी चट्टानों के खिसकने से आने वाली महा तबाही का डर है ।

ADVERTISEMENTS