हल्द्वानी-प्रदेश के शिल्पियों को सीएम धामी ने किया सम्मानित, बोले बुनाई और कला है प्रदेश की धरोहर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
cm dhami shilpiyon ko sammanit

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। साथ ही उत्तराखंड के शिल्पियों को सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS

11 लोगों को किया उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार से सम्मानित

कार्यक्रम में सीएम धामी ने हस्तशिल्प पर आधारित विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया। साथ ही 11 लोगों को उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड की बुनाई और हस्तशिल्प कला अपनी विविधता, परंपरागत डिज़ाइन और गुणवत्ता के कारण प्रसिद्ध है। सीएम ने प्रदेश के शिल्पियों और बुनकरों को राज्य की सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक बताया।

CM Dhami honored the artisans of Uttarakhand

कार्यक्रम में इन लोगों को किया सम्मानित

सम्मानित किये शिल्पियों में उत्तरकाशी की जानकी देवी, भागीरथी देवी, बागेश्वर से इन्द्र सिंह, अल्मोडा से लक्ष्मण सिंह, भुपेन्द्र सिंह बिष्ट, हल्द्वानी (नैनीताल) से जीवन चन्द्र जोशी, मोहन चन्द्र जोशी, नारायण नगर मल्लीताल नैनीताल से जानकी बिष्ट, क्वालिटी कॉलोनी हल्दूचौड़ हल्द्वानी से जगदीश पाण्डेय, चमोली से प्रदीप कुमार, गुड्डी देवी, उत्तरकाशी से महिमानन्द तिवारी शामिल थे

ADVERTISEMENTS