यहां बादल फटा, फसलों को भारी नुकसान
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड में मॉनसून का कहर जारी है। अब टिहरी के घनसाली में बादल फटने की खबर मिली है। इस पूरे इलाके में बादल फटने के बाद हालात बेहद भयावह हैं। हर तरफ मलबा नजर आ रहा है।
ADVERTISEMENTS
बताया जा रहा है कि घनसाली के चिरबाटिया इलाके में सुबह 7 बजे बादल फटा है। बादल फटने से कृषि भूमि को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है। सैलाब ने सिंचाई नहरें, खेती और फसलों को तबाह कर दिया। थार्ती-भटवाड़ा में 3 पुलिया भी बह गई हैं । बादल फटने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
बादल फटने से जान माल के नुकसान की पूरी जानकारी के लिए अभी इंतजार किया जा रहा है। इस संबंध में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


