चॉकलेट का पाउडर समझ दूध में मिला कर पीने से युवती की मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

-->

चंपावत की युवती ने चूहे मारने वाली दवाई को चॉकलेटी पाउडर समझ लिया और उसे दूध में मिलाकर पी लिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई आनन-फानन में परिजनों से सुशीला तिवारी अस्पताल लाए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार चंपावत के अमोड़ी निवासी चिंतामणि की पुत्री विमला जो किसी स्कूल में पढ़ती है स्कूल से आकर वह घर आई तो उसने एक कागज में चॉकलेट कलर का पाउडर देखा तो उसने उसे दूध में मिलाकर पी लिया जैसे ही यह बात परिजनों को पता चली तो जो है उसे लेकर अस्पताल में जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया।

यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिसके बाद परिजन शव को लेकर चंपावत को रवाना हो गए