आर्डन पब्लिक स्कूल के बच्चों में फिर दिखाए जौहर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

haldwani skt. Com

पूरे जिले भर में कई स्कूलों के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने अच्छे भविष्य के संकेत दिए हैं जिनमें मुख्य रूप से aarden पब्लिक स्कूल के दसवीं के छात्र छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रबंधन और अध्यापकों के मेहनत और बच्चों की लगन से विद्यालय ने एक बार फिर बहुत शानदार प्रदर्शन किया है।

प्रथम स्थान पर सौरव जोशी और शशांक कुमार नायक ने संयुक्त रूप से 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर नमन परिहार ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, तृतीय स्थान पर ओम लोहानी ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


विद्यालय के इस शानदार परिणाम से न केवल छात्रों में उत्साह है, बल्कि शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन की वर्षों की मेहनत भी सफल होती नजर आ रही है।

विद्यालय के प्रबंधक भुवन चंद्र उपाध्याय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का उद्देश्य सिर्फ परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि छात्रों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ एक सक्षम नागरिक बनाना है। विद्यालय आगे भी आधुनिक शिक्षा पद्धति, बेहतर संसाधनों और समर्पित शिक्षण के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

इस शानदार सफलता के बाद विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है और सभी ने उम्मीद जताई है कि आने वाले वर्षों में भी छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS