थलसेना प्रमुख बने जनरल मनोज पांडे

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को भारत के 29वें थलसेना प्रमुख के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है। जनरल एमएम नरवणे के रिटायर होने के बाद जनरल मनोज पांडे अब भारतीय थलसेना के प्रमुख होंगे।

ADVERTISEMENTS


उप थलसेना प्रमुख के तौर पर सेवाएं दे चुके जनरल पांडे बल की इंजीनियर कोर से सेना प्रमुख बनने वाले पहले अधिकारी बन गए हैं।


एक फरवरी को थल सेना का उप-प्रमुख बनने से पहले वह थल सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे। इसी कमान पर सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा की रक्षा की जिम्मेदारी होती है।


सेना प्रमुख के रूप में, उन्हें थिएटर कमांड को तैयार करने की सरकार की योजना पर नौसेना और वायु सेना के साथ समन्वय करना होगा।


देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत थिएटर कमांड को लेकर काम कर रहे थे लेकिन हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनकी शहादत के बाद ये काम जनरल मनोज पांडे को आगे बढ़ाना होगा।

ADVERTISEMENTS