सीएम पहुँचे नानकमत्ता, डेरा कार सेवा के प्रमुख तरसेम सिंह को दी श्रद्धांजली, नेपाल बॉर्डर समेत सभी नाकों पर चौकसी

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

नानकमत्ता skt. com

ADVERTISEMENTS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नानकमत्ता स्थित गुरुद्वारा साहिब की कर सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की मौत के बाद गुरुद्वारा कैंप कार्यालय में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी इस मौके पर सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट भी मौजूद रहे मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को मामले की तरह तक जाकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी की है

जैसा कि विदित है तड़के सुबेरे 6.30 बजे नानकमत्ता धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने बाबा को दो गोलियां मारीं।
गोली उनके पेट में और दूसरी उनके हाथ में लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, बदमाश दूसरे रास्ते से भाग गए। 57 वर्षीय बाबा तरसेम सिंह गुरुवार सुबह डेरे के सामने वाले गेट के पास कुर्सी में बैठकर मोबाइल पर कुछ काम कर रहे थे।

6.30 बजे दो बाइक सवार बदमाश डेरे में दाखिल हुए और उन्होंने बाबा पर पहला फायर किया। इस पर बाबा खड़े हो गए और उन्होंने बचने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने दूसरा फायर कर दिया।

एक गोली बाबा के पेट को चीरकर हाथ को फाड़ते हुए आरपार हो गई,

इससे बाबा वहीं जमीन पर गिर गए। इसके बाद बदमाश दूसरे रास्ते से फरार हो गए। एक गोली बाबा के पेट को चीरकर हाथ को फाड़ते हुए आरपार हो गई, जबकि दूसरी गोली बाजू से लगकर सीने में जा धंसी। जब बदमाश बाबा पर फायरिंग कर रहे थे, उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था।

फायरिंग की आवाज सुनकर एक व्यक्ति मौके पर आया और उसने बदमाशों पर एक पत्थर भी फेंककर मारा। उसके बाद पांच लोग मौके पर पहुंचे। तत्काल बाबा को गंभीर हालत में खटीमा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसएसपी टीसी मंजू नाथ ने दी यह जानकारी


सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चेहरे दिख रहे हैं
वहीं बाबा तरसेम सिंह की हत्या से प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। बाबा की राजनीति में भी अच्छी पकड़ थी। पक्ष-विपक्ष के लोगों का उनके पास आना-जाना लगा रहता था। हत्याकांड के बाद पूरे जिले की पुलिस अलर्ट पर है। नाकाबंदी कर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नेपाल जाने वाले रास्तों पर एसएसबी को भी अलर्ट कर दिया गया है।
सीसीटीवी फुटेज में दोनों हत्यारों के चेहरे बिल्कुल साफ नजर आ रहे हैं। हत्याकांड के खुलासे के लिए आठ टीमें लगाई गई हैं। एसआईटी के साथ-साथ एसएसबी भी हत्याकांड के खुलासे के लिए काम कर रही है। शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।
-डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी ऊधमसिंह नगर।

ADVERTISEMENTS