भैरव राय प्रदेश संगठन मंत्री बने

ख़बर शेयर करें

प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी ने लोहाघाट के निवर्तमान नगर अध्यक्ष श्री भैरव राय को उनकी उल्लेखनीय कार्यशैली एवं संगठन के प्रति निष्ठा व समर्पण भाव को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें संगठन मंत्री का दायित्व प्रदान किया है।
प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में भैरव राय को उत्कृष्ट संस्कृति प्रेमी कलाकार बताया । साथ ही व्यापार मंडल की सेवाओं के लिए उन्हें प्रदेश संगठन में अहम् भूमिका हेतु यह दायित्व अपने प्रान्तीय महामंत्री श्री प्रकाश मिश्रा , कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रमोद गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल की राय से उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया है।
उनके मनोनयन पर जिला चम्पावत प्रभारी श्री महेश जोशी एवं चम्पावत जिले के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शंकर लाल वर्मा ने भी प्रशन्नता व्यक्त की।

Ad