चारधाम यात्रा- यात्रा के पहले दिन ही एक श्रद्धालु की मौत

ख़बर शेयर करें

शनिवार को गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गए हैं। इसी दौरान पहले ही दिन एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए घोड़े पर रवाना गुजरात के यात्री को सांस संबंधी परेशानी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Ad
Ad


जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा के आगाज के साथ यमुनोत्री धाम यात्रा रूट पर यात्री के सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित मरीज की मौत का पहले मामला सामने आया है। मृतक यात्री के पहचान कनक सिंह (62) पुत्र सोबन सिंह के रूप में हुई। बता दें कनक सिंह जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर घोड़े पर निकले थे।


सांस संबंधी बीमारी से था ग्रस्त
भैरो मंदिर के समीप कनक सिंह घोड़े से लघुशंका के लिए उतरे और उनके सीने पर दर्द होने के कारण बेहोश ही गए। आनन फानन में उन्हें जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


जानकारी के मुताबिक जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया की कनक सिंह ह्रदय संबंधी बाईपास सर्जरी के मरीज थे। जिन्हें हाई एल्टीट्यूड के कारण सांस संबंधी बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।