CBSE 12th Result Out : 12वीं का रिजल्ट जारी, अनुष्का ने हासिल की 99.2 प्रतिशत, परिजनों में खुशी की लहर

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। उधमसिंह नगर के रुद्रपुर एमीनिटी स्कूल की छात्रा अनुष्का प्रीतम ने 99.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। बताते चलें अनुष्का प्रीतम कॉमर्स की छात्रा है। नतीजे सामने आने के बाद से अनुष्का के परिजनों में खुशी की लहर है।

ADVERTISEMENTS

12वीं का रिजल्ट जारी
सीबीएसई बोर्ड 12वीं के परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इस साल CBSE 12th 2024 Result में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। सीबीएसई बोर्ड में इस बार लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक रहा। बता दें 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 फीसदी रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

step 1. वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर उपलब्ध कराये जाने वाले लिंक पर क्लिक करें।
step 2. इसके बाद नए पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा।
step 3. इसके बाद स्टूडेंट्स अपना सीबीएसई 12वीं रिजल्ट और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे।
step 4. इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।

ADVERTISEMENTS