#Car #me #lagi #aag चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने भाग कर बचाई अपनी जान, देखने वालों के उड़े होश

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

नेशनल हाइवे एनएच 74 पर उस समय हड़कंप मच गया जब चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। चालक का संयोग अच्छा था कि वह कार को हाईवे पर छोड़ तत्काल बाहर कूद गया। कार में आग लगने के बाद आसपास काफी भीड़ जमा हो गई और लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

ADVERTISEMENTS

चलती कार बनी आग का गोला
घटना सोमवार सुबह सितारगंज किच्छा नैशनल हाइवे के सिसाइयां गांव की बताई जा रही है। जहां चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग गई गई। गनीमत रही की हादसे के दौरान चालक अपनी जान बचाकर कार से भाग गया। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।


देखने वालों के उड़े होश
देखते ही देखते कार जलकर पूरी तरह से राख हो गई। जलती कार को देख मौके पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। इस दौरान कई लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया। गाडी में आग किन कारणों से लगी फिलहाल सामने नहीं आए हैं।

ADVERTISEMENTS