हल्द्वानी में ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला,,, कई लोगो पर मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी— हल्द्वानी में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक स्टोन क्रशर कारोबारी ने महिला समेत सात लोगों पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने और झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर करीब 7 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTS

कारोबारी सुभाष चंद्र की शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर चार प्लॉट, करीब 5 करोड़ रुपये नकद और ऑनलाइन माध्यम से वसूले। इसके अलावा कार और स्कूटी भी ले ली।


कारोबारी का आरोप है कि वर्ष 2015 में ज्योति सिंह से उसकी पहचान हुई थी। महिला ने कथित तौर पर पूजा के बहाने घर बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाया और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं के जरिए ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई। बदनामी के डर से 2016 में 45 लाख रुपये देने का भी दावा किया गया है।

शिकायत में आरोप है कि 2022 में महिला ने दोबारा संपर्क किया और अपनी बेटी होने का दावा करते हुए पैसों और संपत्ति की मांग शुरू कर दी। इसके बाद महिला और उसके साथियों ने कथित तौर पर हल्द्वानी के चार प्लॉट अपने और परिचितों के नाम करा लिए, जिनकी बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई गई है।

कारोबारी ने यह भी आरोप लगाया कि नकद रकम लेकर चेक और आरटीजीएस के जरिए लेनदेन दिखाकर पैसों को वापस खाते में भेजा जाता था और फिर दोबारा नकद वसूली की जाती थी।

5 नवंबर को महिला के काठगोदाम स्थित घर पहुंचकर विवाद करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।


कारोबारी की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने ज्योति सिंह, मोहम्मद मुश्ताक समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली, धमकी और साजिश से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक दीपक सिंह को सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS