चमोली में हादसा : अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी कार, देखें एक्सीडेंट का लाइव फुटेज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

chamoli road accident

चमोली से सड़क हादसे (chamoli road accident) की खबर सामने आ रही है. मैठाणा-पलेठी रोड़ एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी. ये पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtu.be/iBFtWe-tZbI?si=kPQIycdHPHXtuBPr

अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी कार

हादसा मैठाणा-पलेठी रोड़ पर दोपहर 12 बजकर 2 मिनट का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार खलताल के पास एक वैगनार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई, गनीमत रही कार झाड़ियों में अटक गई. कार को गिरते हुए खलताल कैम्प में मौजूद कुछ लोगन ने देख लिया. आनन-फानन में राहगीर मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे.

CCTV में कैद हुआ हादसा

गनीमत रही कि गाड़ी झाड़ियों में अटक गई. वरना बड़ा हादसा हो सकता था. खबर लिखे जाने तक वहां मौजूद राहगीर ग्रामीणों के साथ मिलकर गाड़ी से लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं. हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. ये पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया

ADVERTISEMENTS