बड़ी खबर- कोतवाली के औचक निरीक्षण पर पहुंचे SSP, इस चौकी के 11 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
11 policemen of ISBT post in Dehradun transferred

देहरादून में पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून ने बुधवार को पटेलनगर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान देहरादून एसएसपी ने कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की, वहीं ISBT चौकी में तैनात 11 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से अन्य थानों में तबादला कर दिया.

ADVERTISEMENTS

SSP ने किया पटेलनगर कोतवाली का औचक निरीक्षण

एसएसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से विवेचनाधीन मामलों की स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने सभी को सख्त हिदायत दी कि अपने कार्यों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ करें. एसएसपी ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर ड्यूटी में लापरवाही या ढिलाई पाई गई तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ISBT चौकी के 11 पुलिसकर्मी ट्रांसफर

एसएसपी अजय सिंह ने इसी क्रम में ISBT चौकी में तैनात 11 पुलिसकर्मियों को जिले के अन्य थानों में स्थानांतरित कर दिया गया. माना जा रहा है कि यह निर्णय चौकी में लंबे समय से जमी जमावट और जनता से मिल रही शिकायतों के मद्देनजर लिया गया है.

ADVERTISEMENTS