क्या बीजेपी से छिन सकती है तीसरी सीट,महेश केवट को मिल सकती है मायूसी,अभी भी इस आधार पर कांग्रेस को उम्मीद
चुनावों में बीजेपी के 3 उम्मीदवार अपनी जीत के बाद खुश हैं और बीजेपी खेमे में खुशियां भी मनाई जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की अंतिम उम्मीद सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी है।
(भोपाल): मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावों में बीजेपी के 3 उम्मीदवार अपनी जीत के बाद खुश हैं और बीजेपी खेमे में खुशियां भी मनाई जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की अंतिम उम्मीद सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी है। दरअसल कांग्रेस को उम्मीद है कि राज्य की तीसरी सीट पर महेश केवट को अभी भी झटका लग सकता है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई होगी और कांग्रेस को देश के उच्चतम न्यायालय से राहत मिलेगी।
बता दें कि कांग्रेस ने नामांकन रद्द किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, कल यानिकी शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की वेकेशन बेंच के सामने इस मामले का मेंशन किया जाएगा और बहुत जल्द सुनवाई की मांग की जाएगी।
हालांकि चुनाव 18 जून को होने वाला है, इसलिए याचिका पर तत्काल सुनवाई होनी जरूरी है। हालांकि मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी या झटका तो मीनाक्षी को राहत की उम्मीद कम है। वहीं कुछ नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ने इस पूरी प्रक्रिया में डमी कैंडिडेट तक नहीं रखा जो कि पहले से परंपरा थी।
कांग्रेस के लिए क्या है संभावना?
हालांकि इस मामले में बहुत कुछ अभी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिका है और यही इसकी दिशा तय करेगा। यदि सुनवाई में कांग्रेस को राहत मिलती है तो चुनाव प्रभावित हो सकता है और तीसरी सीट के लिए फिर से मुकाबला हो सकता है।
आपको बता दें कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस ने याचिका लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर शुक्रवार को सुनवाई करने की बात कही है लेकिन अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने केस पर आज ही सुनवाई की को लेकर कहा था क्योंकि नामांकन वापसी की समय सीमा दोपहर 3 बजे तक थी। डिजिटली दायर की गई याचिका में रिटर्निंग ऑफिसर पर पक्षपातपूर्ण फैसला लेने का आरोप लगाया गया है। लिहाजा मतदान 18 जून को प्रस्तावित था और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल है ,फिलहाल कांग्रेस को अभी उच्चतम न्यायालय पर भरोसा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


