कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को अंतिम विदाई, सीएम धामी, भगत दा समेत श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई नेता

ख़बर शेयर करें

कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार बागेश्वर में हो रहा है। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को अंतिम विदाई देने के लिए बागेश्वर में लोगों की भीड़ उमड़ आई है। उन्हें श्रद्धांजलि देने सीएम धामी और भगत सिंह कोश्यारी समेत तमाम नेता पहुंच गए हैं।

Ad
Ad


कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास अंतिम विदाई देने के लिए बागेश्वर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत तमाम नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। आपको बता दें कि चंदन राम दास के निधन पर प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है।


सीएम धामी भी पहुंचे बागेश्वर
कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को अंतिम विदाी और श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बागेश्वर पहुंच गए हैं। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास अपने सरल और सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते थे। अपने मजाकिया अंदाज के लिए वो अपने कैबिनेट के सहयोगियों में काफी पसंद किए जाते थे। इसके साथ ही सीएम धामी का उनसे खास लगाव था।


चार बार लगातार बने थे विधायक
कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास ने अपना राजनीतिक सफर 1980 से शुरू किया था। 2006 में उन्होंने भगत सिंह कोश्यारी की प्रेरणा के बाद भरतीय जनता पार्टी ज्वॉइन की थी। जिसके बाद 2007 में पहला विधानसभा चुनाव जीतने के बाद वो साल 2012, 2017 और 2022 में भी विधायक बने।
जानकारों का मानना है कि वो अपनी सियासी पकड़, कुशल चुनाव प्रबंधन और सीधे और सादगी भरे व्यक्तित्व के कारण ही चार बार चुनाव जीते थे। इतना ही नहीं अपने इसी व्यक्तित्व के कारण वो कैबिनेट मंत्री भी बने थे।