केदारनाथ धाम मार्ग को बना दिया टूरिस्ट स्पॉट, हुक्का पीते नजर आए युवक, वीडियो वायरल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। लाखों की संख्या में देश-विदेश से यात्री दर्शन के लिए आते हैं। इसी बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक केदारनाथ धाम मार्ग पर बैठकर सार्वजनिक तौर पर हुक्का पीते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर जब कुछ राह चलते लोगों ने सवाल किया तो इन युवाओं ने उस व्यक्ति को ही आड़े हाथों ले लिया।

ADVERTISEMENTS


अलग-अलग राज्य से आए युवाओं का वीडियो वायरल
बता दें वीडियो में पांच से छह युवक केदारनाथ मार्ग पर बैठकर हुक्का लेकर बैठे हुए थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने जब उनसे सवाल करते हुए कहा की ये सभी चीज़े यात्रा मार्ग पर प्रतिबंधित है।


युवाओं द्वारा सामने से जवाब आता है कि ऐसा मार्ग में कही भी नहीं लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग इन युवकों पर कड़ी कार्यवाही की मांग भी कर रहे हैं।


पूर्व में भी सामने आ चुके है ऐसे मामले
हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जहां पर युवा यात्रा पर दर्शन करने के मकसद से नहीं बल्कि हुड़दंग मचाने और मौज- मस्ती, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के मकसद से आते हैं। इस तरह से हुड़दंग मचाने वाले युवकों पर पुलिस की पैनी नजर रहती है।

ADVERTISEMENTS