हल्द्वानी में बृजभूषण का विवादित बयान, बोले ‘ये ट्रंप… पागल है!’देखे video

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Brij Bhushan sharan called Trump crazy Haldwani news

हल्द्वानी में एक बार फिर बृजभूषण शरण सिंह अपने बयान से सुर्खियों में आ गए। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शनिवार को गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता के फाइनल में खिलाड़ियों को सम्मानित करने पहुंचे थे।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtube.com/shorts/DBPYLRzB-2k?si=GxCGrW55RnlLqh7M

हल्द्वानी में बृजभूषण ने ट्रंप पर दिया विवादित बयान

खेलों पर सवाल-जवाब के बीच जब पत्रकारों ने उनसे भारत-पाकिस्तान एशिया कप मुकाबले को लेकर राय मांगी, तो उन्होंने कहा कि खेल की अपनी अलग दुनिया होती है। खेल भावनाओं से नहीं, बल्कि नियमों से खेले जाते हैं और यहां जाति-भाषा जैसी बातें मायने नहीं रखतीं।

ट्रंप को बताया पागल

लेकिन इसी बीच बृजभूषण ने अचानक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कटाक्ष करते हुए कह दिया ‘ये ट्रंप… श्रम्मप… पागल है ये ट्रंप’ उनका यह बयान सुनकर वहां मौजूद लोग चौंक गए और मामला तुरंत चर्चा का विषय बन गया।

ADVERTISEMENTS