ब्रेकिंग-वैश्य महासभा की हुई आम सभा मे इन चेहरों को अध्यक्ष और महामंत्री पद की दी कमान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt.com

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी स्थित वैश्य महासभा की आम बैठक में आज कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमें रामबाबू सवाल को अध्यक्ष और तनुज गुप्ता को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया सभी घटक दलों में इस आम सभा में शिरकत की और सर्वमान्य तौर पर अध्यक्ष और महामंत्री पद पर मनोनयन हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन श्री अग्रसेन भवन रामपुर रोड पर हुआ जिसमें चुनाव संचालन समिति द्वारा चुनाव भी संपन्न कराया गया ।साधारण सभा में सर्वप्रथम आय व्यय प्रस्तुत किया गया जिसमे अध्यक्ष पद हेतु रामबाबू जयसवाल तथा महामंत्री पद हेतु तनुज गुप्ता को निर्वाचित किया गया ।

चुनाव निर्वाचन समिति में भगवान सहाय अग्रवाल ,विनय लाहोटी बद्री प्रसाद गुप्ता, सुशील अग्रवाल पप्पी, श्रीकांत खंडेलवाल रहे। अध्यक्षता आलोक शारदा ने की तथा संचालन महासचिव भवानी शंकर नीरज द्वारा किया गया ।
बैठक में वैश्य महासभा के एवम घटक दलों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रुप से देवेंद्र केसरवानी, गंगा जयसवाल, राजीव जयसवाल, पूनम अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, भुवनेश गुप्ता, रमेश केसरवानी,प्रेम गुप्ता, रामकिशोर अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, मुकेश लहरिया, विजय गुप्ता, कपिल अग्रहरी, डाक्टर राजीव गुप्ता, अतुल जयसवाल, भोलानाथ केसरवानी, बीनू जयसवाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS