breaking- दुःखद- मंडी आढ़ती रात को गणेश महोत्सव में नृत्य मे लीन, सुबह हो गया हार्ट अटैक

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt. com

ADVERTISEMENTS

तीन बार से आलू फल आढती एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष प्रेम मदान का मंडी स्थित अपनेआढ़त पर हार्ट अटैक होने से मृत्यु हो गई जिससे व्यापारियों में शोक की लहर फैल गई।61 वर्षी प्रेम मदन कल गणेश उत्सव में प्रतिभाग कर रहे थे किसको क्या पता था कि अगले दिन मंडी आने तथा कामकाज करने के बाद उन्हें अचानक इस तरह से दुनिया से जाना पड़ेगा उनके निधन से व्यापारियों में शोक की लहर है तथा परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

स्वर्गीय प्रेम मदान विगत रात्रि गणेशा उत्सव में थिरक रहे थे। सुबह हार्ट अटैक से दुःखद

प्रेम मदन को पूरे मंडी में प्यार से प्रेम चाचा के नाम से पुकारते थे उनकी खुश मिजाज से लोग काफी खुश रहते थे। प्रेम मदन आज सुबह अपनी आढ़त पर आए और काम निपटाने के बाद जब उन्हें कुछ परेशानी होने लगी तो वह अपने ऑफिस के चेंबर में लेट गए और उनके नौकर ने जब उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि थोड़ी परेशानी हो रही है इस पर उनका नौकर सीधे घर चला गया और उनके घर में जाकर पत्नी को बता दिया।

पत्नी के मंडी पहुंचने पर जब उनमें हलचल नहीं हुई तो आरती उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया वही अस्पताल पर प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।

इधर प्रेम मदान के घर में सिर्फ उनकी पत्नी है जबकि अन्य लोग बाहर हैं तथा उनकी बेटी भी पढ़ाई करने के लिए राजस्थान में है।

व्यापारियों के बीच लोकप्रिय मदान पिछले तीन बार से कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं तथा हर समस्या के लिए वह आगे रहते थे।

फिलहाल प्रेम मदन का पार्थिव शरीर मोर्चरी में रख दिया गया है और पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है वहीं उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है जबकि अन्य परिजनों को सूचना दी जा रही है।

प्रेम मदान की मृत्यु पर आलू फल आरती संगठन के अध्यक्ष कैलाश जोशी महामंत्री दीपक पाठक पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक जीवनकर की वरिष्ठ आरती एवं पूर्व में संचालक रहे देवानंद सिंधी भुवन चंद तिवारी समेत मंडी के सभी व्यापारियों ने उनकी असमय मौत पर दुख व्यक्त किया है

ADVERTISEMENTS