#AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी की राहुल गांधी को चुनौती, कही ये बात

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आगामी लोकसभा चुनाव में वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।

-->

बता दें कि एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अपने संसदीय क्षेत्र हैदराबाद से एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होनें कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बाबरी मस्जिद को देश की सबसे पुरानी पार्टी के शासन में ध्वस्त किया गया था।

हैदराबाद से चुनाव लड़े राहुल गांधी- ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं आपके नेता राहुल गांधी को चुनौती दे रहा हूं कि वह वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़े। आप बड़े-बड़े बयान देते रहते हैं, मैदान में आते हैं और मेरे खिलाफ लड़ते हैं। कांग्रेस के लोग बहुत कुछ कहेंगे। लेकिन मैं तैयार हूं। उन्होनें आगे कहा कि बाबरी मस्जिद और सचिवालय की मस्जिद को कांग्रेस के शासन में ध्वस्त कर दिया गया था।

कांग्रेस और एआईएमआईएम के बीच टकराव
दरअसल, तेलंगाना में कांग्रेस और एआईएमआईएम के बीच टकराव चल रहा है क्योंकि दोनों पार्टियां इस साल के अंत में होने वाले राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों में शीर्ष पर पहुंचने के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं।

महिला आरक्षण पर साधा निशाना
वहीं महिला आरक्षण को लेकर भी ओवैसी ने निशाना साधा। उन्होनें कहा कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी और लालू यादव की पार्टी आरजेडी के नेता संसद में मुसलमानों का नाम लेने से डरते हैं। मैं खड़ा हुआ और कहा कि मुस्लिम और ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए। वे मुझसे कहते रहते हैं कि मैं महिलाओं के खिलाफ हूं, लेकिन सच्चाई यह है कि आप महिलाओं, ओबीसी और मुसलमानों के खिलाफ हैं।