ब्रेकिंग- सुरंग में फंसे श्रमिकों की कैद अब होगी खत्म, हरक्यूलिस विमान से पहुँची जम्बोजेट मशीनें

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी skt. com

ADVERTISEMENTS

सिलक्यारा सुरंग में 40 श्रमिकों की जान सुरंग में कैद है। इन श्रमिकों के स्वजन का सब्र का बांध भी टूट रहा है। बुधवार को श्रमिकों ने नवयुग कंपनी के साथ के कार्यालय से लेकर सुरंग के गेट तक जुलूस निकाला। साथ ही सुरंग के गेट पर जमकर हंगामा किया। कंपनी प्रभावी रूप से रेस्क्यू कार्य नहीं कर रही है। कितना समय लगेगा यह भी नहीं बता रही है।

आक्रोशित स्वजन और श्रमिकों ने नवयुग कंपनी के मैकेनिकल प्रबंधक का घेराव किया। पूछा कि जब 40 श्रमिक अंदर फंसे हैं तो उनके साथ एक भी इंजीनियर नहीं है। कंपनी ने जनबूझकर श्रमिकों का जीवन खतरे में डाला है। पुलिस और एनएचआइडीसीएल के अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन, अभी भी श्रमिकों का आक्रोश थमा नहीं है।

वहीं, वायु सेना के हरक्यूलिस विमान से दिल्ली से एक मशीन मंगवाई गई है। दोपहर 12.34 बजे हरक्यूलिस विमान ने चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर लैंडिंग की। जिसके बाद मशीनों को अनलोड करने का कार्य शुरू हो गया है।

ADVERTISEMENTS