ग्रामीणों ने कहा थैंक्यू डीएम साहब , गाँवो की चौपालों से जारी हो रहे हैं जन्म एवम मृत्यु प्रमाण
जिलाधिकारी की पहल से बड़ा सुधार—जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के निस्तारण में आई ऐतिहासिक तेजी
नैनीताल, skt. com
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी विभागों को आम जनता से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
गाँवो की पंचायतों में ही चौपालों में जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया है। लोगों ने कहा कि पहले उन्हें ब्लॉक और सेक्टरी के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब अधिकारी स्वयं गाँवो में आ रहे हैं।
उन्होंने विशेष रूप से सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाले आवेदनों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रमाण पत्रों तथा अनुमतियों को निर्धारित समय सीमा में जारी करने के निर्देश दिए हैं।
इसी दिशा में पंचायतीराज विभाग द्वारा जिले में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गमन में उल्लेखनीय तेजी लाई गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बेनी ने बताया कि विभाग द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर निर्गत किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 1 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक—
जन्म प्रमाण पत्र के 340 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 431 प्रमाण पत्र निर्गत किए जा चुके हैं। केवल 8 आवेदन लंबित हैं।
मृत्यु प्रमाण पत्र के 297 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके सापेक्ष पूर्व लंबित एवं वर्तमान आवेदनों समेत कुल 328 मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किए गए हैं।
इसके साथ ही 1 अप्रैल 2025 से 31 अक्टूबर 2025 की अवधि में—
जिले के सभी विकास खंडों में जन्म प्रमाण पत्र के 5523 आवेदन आए, जिनमें सभी प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं। साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र के 2775 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2329 प्रमाण पत्र निर्गत किए जा चुके हैं।
जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बाद विभाग द्वारा जनता को त्वरित और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


द्वाराहाट में कार गिरी खाई में ,वाहन स्वामी की हुई मौत बच्चे समेत तीन गंभीर रूप से घायल
एस आई आर को लेकर डीएम ने राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक