सतर्क रहें – टाइल लगाने वाले मिस्त्री ने बनाया युवती का नहाते वक्त बनाया अश्लील वीडियो , 4 साल तक किया शारीरिक शोषण ,लड़की द्वारा मना करने पर दोस्तों को वायरल कर दी वीडियो दोस्तों ने कर दिया यह अंजाम

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार skt.com

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की उसने अपने घर में टाइल्स, पत्थर लगाने का काम गांव के ही एक युवक को दिया था।

इस बीच युवक ने नहाते समय उसकी लड़की की अश्लील वीडियो बना ली और ब्लैकमेल कर चार वर्षो तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब उसकी किशोरी ने उसे मिलने के लिए मना कर दिया। तो उसने अपने दो दोस्तों को वीडियो भेज दी। उसके दोस्तों ने वीडियो डिलीट करने की एवज में किशोरी से तीस हजार रुपए ले लिए और उसके बाद भी वीडियो डिलीट नहीं किया। किशोरी के पिता ने युवकों पर वीडियो वायरल करने का दबाव बनाकर बारी-बारी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने परेशान होकर आत्महत्या की भी कोशिश की।
पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अब्दुल, नदीम और नसीम के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS