ब्रेकिंग -हरदा का किसानों के समर्थन में आज 12:00 बजे से यहां होगा धरना

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून एसकेटी डॉटकॉम

ADVERTISEMENTS

लखीमपुर खीरी में भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री के पुत्र द्वारा किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाए जाने की बाद उत्तर प्रदेश में हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। किसानों में भाजपा सांसद एवं सरकार के खिलाफ काफी रोष है यह रोज अब उत्तराखंड में भी फैलता जा रहा है। उत्तराखंड की भी कई किसान इस मामले में गंभीर रूप से घायल हैं जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस उनके साथ खड़ी है इस मुद्दे को लेकर वह किसानों के समर्थन में खड़ी होती नजर आ रही है।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम एवं राष्ट्रीय महामंत्री हरीश रावत इस मुद्दे को लेकर देहरादून के एसपी कार्यालय में आपसे कुछ देर के बाद 12:00 बजे धरना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बर्बर हो चुकी है वह है किसानों के साथ सहानुभूति से बात करने के बजाए उनका दमन करने पर तुली हुई है। भाजपा के राज्यमंत्री के पुत्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग के साथ इस पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैंइसके अलावा किसानों को के मृतक परिवारों को आर्थिक राशि देने के साथ ही उन्हें सरकारी नौकरी भी दी जाए।

ADVERTISEMENTS