ब्रेकिंग -पूर्व अध्यक्ष विधानसभा एवं आठ बार के विधायक हरबंस कपूर का निधन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून एसकेटी

ADVERTISEMENTS

उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक देहरादून कैंट विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर का आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन होने से भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर फैल गई ।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त कर इसे पार्टी और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया अनुष्का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।

हरबंस कपूर 1989 से देहरादून का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं वह 8 बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं तथा उत्तराखंड की विधानसभा का अध्यक्ष का पद भी उन्होंने सुशोभित किया है। वह वर्तमान में भी कैंट क्षेत्र से विधायक थे। वह लगातार सक्रिय थे तथा पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी करते रहते थे ।

विगत रात्रि व है खाना खाने के बाद सो गए थे लेकिन जब सुबह उन्हें जगाया गया तो है बिस्तर पर ही मृत पाए गए माना यह जा रहा है कि उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आया हो गा। हरबंस कपूर भाजपा के शालीन एवं स्वामी नेताओं में गिने जाते थे तथा जनता के बीच उनकी काफी तगड़ी पकड़ मानी जाती है।

जिसके कारण ही वह लगातार 8 बार विधायक निर्वाचित हुए। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के पद को सफलतापूर्वक संभाला ने उनके निधन से भाजपा को काफी बड़ा झटका लगा है। आगामी 2022 में उनके पुत्र की ओर से कैंट से दावेदारी भी की जा रही है लेकिन इससे पूर्व भी उनकी आकस्मिक के मृत्यु हो जाएगी यह किसी को आभास भी नहीं होगा।

ADVERTISEMENTS