ब्रेकिंग-इस कारण से पूर्व सीएम की बिगड़ी तबीयत,एम्स में भर्ती

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के अचानक से तबीयत बिगड़ गई है।बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डिक प्रॉब्लम होने की वजह से ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है

-->


जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी को काफी कमजोरी महसूस हो रही है और उन्हें कमजोरी के कारण चलने और बोलने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।


बता दें कि कल उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उसके बाद उन्हें एमएच देहरादून ले जाया गया था। लेकिन बाद में उन्हें घर ले आए थे। मगर आज फिर उनकी तबीयत बिगड़ी तब उन्हें अस्पताल लाया गया है। इस बात की पुष्टि एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने की है।