BREKING:-Dhami Cabinet की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

ख़बर शेयर करें

cm dhami

आज यानी 10 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है। दोपहर 4.25 बजे से शुरू होने वाली कैबिनेट बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, ऊर्जा विभाग, खेल विभाग समेत तमाम अन्य विभागों से संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। ये बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि ये इस महीने की पहली बैठक होगी। 

धामी कैबिनेट की बैठक आज Dhami Cabinet

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट बैठक सुबह नौ बजे होने वाली थी। लेकिन सीएम के दिल्ली दौरे की वजह से बैठ का समय बदला गया। अब ये बैठक दोपहर 4.25 बजे शुरू होगी। इसमें आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित फैसलों पर मुहर लग सकती है। साथ ही चारधाम यात्रा और भारी बारिश का अलर्ट भी है। जिसकी वजह से इसको लेकर भी चर्चा हो सकती है।

कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

इसके साथ ही नियोजन विभाग की तरफ से तैयार की गई नीतियों पर भी मुहर लगने की संभावना है। यहीं नहीं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, ऊर्जा, लोक निर्माण विभाग से संबंधित तमाम महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। इसके अलावा, प्रदेश की नई खेली नीति को लेकर ही चर्चा होने की संभावना है