ब्रेकिंग -विकास प्राधिकरण के रिश्वत खोर जेई पर कार्यवाही नहीं होने पर आयोग ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को आयोग ने किया तलब, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी स्थित क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता मनोज अधिकारी द्वारा रामपुर रोड़ निवासी रिंकू माथुर से १लाख की घूस लेने के बाद कोई कार्यवाही नहीं होने का राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है.

रिकू माथुर की ओर से की गई शिकायत के बाद उसे उसके विभाग भेज दिया था. लेकिन कार्यवाही नहीं हुई. जिसका आयोग ने संज्ञान लिया. आयोग ने इस मामले में इस के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को 15मार्च को आयोग के समक्ष पात्रवलियो के साथ तलब किया है.

आयोग की सख्ती के बाद अब आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. आरोपित अवर अभियंता ने 1लाख की रिश्वत ली थी. जिसके बाद प्राधिकरण बोर्ड ने अवर अभियंता को उसके मूल विभाग में वापस भेज दिया था. लेकिन उसके खिलाफ कोई अन्य अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं हुई थी.

ADVERTISEMENTS