उत्तराखंड में ब्लाक प्रमुखों को गाड़ी में ईंधन के लिए मिलेंगे 10 हजार हर महीने
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड में अब ब्लाक प्रमुखों को दस हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। ये रकम ब्लाक प्रमुखों के वाहनों में ईंधन के लिए दी जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं।
ADVERTISEMENTS
दरअसल हाल ही में राज्य के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से प्रमुख संगठन ने मुलाकात की थी। इस मुलाकात में कई मांगें सतपाल महाराज के सामने रखी गईं थीं। इनमें से एक मांग प्रमुखों के वाहन के लिए पेट्रोल या डीजल की व्यवस्था करने की भी थी।
इस मांग पर कार्रवाई करते हुए पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने सचिव पंचायतीराज और निदेशक पंचायतीराज को इस संबंध में आदेश जारी किया है। अब इस संबंध में आदेश जारी हो गया है। अब सभी प्रमुखों को ईंधन के लिए हर महीने दस हजार रुपए मिलेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


