BJP के राज्यसभा उम्मीदवार घोषित, इस नेत्री को मिला मौका

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिए है। केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार यानी 4 अक्टूबर को दो अहम उम्मीदवारों की घोषणा की। जिसमें पश्चिम बंगाल भी शामिल है। जहां बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को टिकट दिया गया है। तो वहीं उत्तराखंड से दिनेश आर्य को मौका मिला है।
वोटरगाइड देखें
BJP के राज्यसभा उम्मीदवार घोषित, बंगाल से इस नेत्री को मिला मौका
दरअसल कोयल पहले तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा थीं। अब वो बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। वो तृणमूल कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सांसद बनी। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया था। अब बीजेपी में ज्वाइन होने के बाद पार्टी ने उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। कोयल मल्लिक ने अप्रैल महीने में शपथ लेने के बाद जुलाई महीने में मानसून सत्र की शुरुआत से पहले इस्तीफा सौंप दिया था।

उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार
तो वहीं उत्तराखंड से दिनेश आर्य को मौका मिला है। बीजेपी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए ये काफी अहम माना जा रहा है। दिनेश आर्य भाजपा के नैनीताल जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं. साथ ही उन्हें प्रदेश में राज्यमंत्री का दर्जा भी मिल चुका है। वो बीते विधानसभा चुनाव में टिकट ना मिलने से पहले नाराज थे। हालांकि अब पार्टी ने उन्हें बड़ा सरप्राइज दिया है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


