BJP प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया प्रोफाइल से भी हटाया पार्टी का नाम
Shehzad Poonawalla Resignation: भाजपा के मुखर प्रवक्ता रहे पूनावाला ने X सहित अन्य सोशल मीडिया बायो में किया बदलाव, पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार
Shehzad Poonawalla Resignation: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने गुरुवार शाम अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को भेज दिया। हालांकि, देर शाम तक भाजपा की ओर से उनके इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
इस्तीफे के तुरंत बाद शहजाद पूनावाला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X समेत अन्य प्रोफाइल में भी बदलाव कर दिया। उन्होंने अपने परिचय (बायो) से ‘भाजपा’ शब्द हटा दिया है। अब उन्होंने खुद को “भारतीय” और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “आजीवन अनुयायी” बताया है।
शहजाद पूनावाला पहले कांग्रेस से जुड़े रहे थे, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने के बाद वह भाजपा के सबसे मुखर और प्रभावी टीवी प्रवक्ताओं में गिने जाने लगे। विभिन्न राजनीतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के कारण उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई।
फिलहाल उनके इस्तीफे के कारणों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है। भाजपा की ओर से भी इस घटनाक्रम पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में अब पार्टी की प्रतिक्रिया और आगे की राजनीतिक स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


