अपने ही मंत्री के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा विधायक, लगाए ये आरोप

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के घर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठते हुए उन्होंने वन मंत्री पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही वो डीएफओ अभिलाष और डीएफओ कुंदन कुमार के ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

वन मंत्री के आवास के बाहर धरने पर बैठे बीजेपी विधायक
कुर्ला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल अपनी मांगों को लेकर वन मंत्री सुबोध उनियाल के घर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने डीएफओ अभिलाष और डीएफओ कुंदन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए उनके ट्रांसफर की मांग की है। उन्होंने कहा है कि दोनों आम जनता के बेवजह चालान करते हैं इसके साथ ही उन्होंने विकास कार्य न करने का भी आरोप लगाया है।

वन मंत्री पर अपमानित करने का आरोप
बताया जा रहा है कि पुरोला विधानसभा में कुछ समय से नए नियमों के कारण यहां आने वाले सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण पिछले कुछ दिनों से स्थानीय टूरिस्ट गाइड और होटल, तथा होम स्टे संचालक सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज दुर्गेश्वरलाल विवाद के समाधान के लिए वन मंत्री से बात करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन असफल वार्ता के बाद वो उनके आवास पर ही बैठ गए।

ADVERTISEMENTS