भाजपा नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत कुछ माह पूर्व पति ने लाइव आकर नेत्री पर लगाए थे कई आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश एसकेटी डॉटकॉम

ADVERTISEMENTS

Rishikesh news

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आई भाजपानेत्री की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर कर मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग 9:30 बजे सूचना मिली थी कि गंगानगर निवासी भाजपानेत्री सिमरन गाबा अपने मकान की छत से गिर कर संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें राजकीय चिकित्सालय लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाजपा नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद नगर में अटकलों का बाजार गर्म है। पुलिस ने अस्पताल से सूचना मिलने के बाद सिमरन गाबा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुकेश गाबा की पत्नी सिमरन गाबा के भाजपा नेताओं के साथ संबंधों को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पिछले दिनों मुकेश गाबा ने कोई जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया गया था।

लोगों का कहना है कि वह कई बार आत्महत्या किए जाने की धमकियां भी दे चुका था। पति पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं होने की अटकलें लग रही थी।

ADVERTISEMENTS