भाजपा के इस नेता ने विधायकी के लिए ठोकी दावेदारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में विधानसभा चुनाव सबसे नजदीक आ गए तब से हर एक राजनीतिक दल के दावेदार अपने विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदारी ठोकने में लगे हैं इसी क्रम में एक बड़ी खबर नैनीताल जिले से भी सामने आ रही है बता दें कि यहां के लालकुआं विधानसभा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वर्तमान में कुमाऊं मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने प्रेस वार्ता करते हुए विधानसभा चुनाव 2022 में विधायकी के टिकट के लिए दावेदारी पेश की है।यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा नेता उमेश शर्मा ने कहा कि वह बाल्यकाल से ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़ चुके थे और कई सालों से भाजपा के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उनके द्वारा पार्टी फोरम में अपनी दावेदारी पेश की गई है।

ADVERTISEMENTS

और पार्टी द्वारा अगर उनको टिकट दिया जाता है तो वह योग्य उम्मीदवार घोषित होंगे और पार्टी के आदेश के अनुसार ही काम करेंगे। हालांकि लालकुआं विधानसभा में भी तेजी बनाम बाहरी के चल रहे मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पहला हक स्थानीय कार्यकर्ताओं नेताओं का होना चाहिए। गौरतलब है कि लाल कुआं में भारतीय जनता पार्टी के दावेदारों की लिस्ट लंबी होती जा रही है खुद लाल कुआं सीट भाजपा के खाते में है विधायक नवीन दुमका प्रबल दावेदार हैं। इसके अलावा पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी पूर्व चेयरमैन पवन चौहान अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। लिहाजा 2022 का चुनाव भाजपा के लिए विधायक की सीट जीतने से पहले विधायक का टिकट देना आसान नही होगा।

ADVERTISEMENTS