BJP इंटरनल सर्वे कर जिताऊ कंडीडेट की तलाश में जुटी, नाराज चेहरे बिगाड़ सकते हैं खेल!

ख़बर शेयर करें

 

bjp flag (1)

बीजेपी में इन दिनों सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। पार्टी जीत की हैट्रिक पूरी करने के लिए अपने जिताऊ कैंडिडेट की तलाश के लिए लगातार इंटरनल सर्वे कर रही है।

तीसरे सर्वे की रिपोर्ट में पार्टी को मिली राहत

पहले दो सर्वे की रिपोर्ट पार्टी के लिए चिंता का विषय बन गई थी, लेकिन तीसरी सर्वे की रिपोर्ट पार्टी के लिए कुछ राहत जरूर लेकर आई है। लेकिन ये राहत पार्टी के लिए चिंता का विषय भी बन गई है।

BJP के पुराने कार्यकर्ता नाराज

पार्टी की सर्वे रिपोर्ट में विधायकों की परफॉमेंस सही दिख रही है, लेकिन चिंता इस बात की है कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ता जिन्होंने सालों से पार्टी का झंडा थामे रखा वो नाराज दिख रहे है।

चुनाव के आखिरी समय में हो सकती है मुश्किल

पार्टी के लिए चिंता इस बात की भी है चुनावी साल में अगर पुराने कार्यकर्ता नाराज हो गए है तो आखिरी समय में उन्हें मानना बड़ी चुनौती होगा और अगर किसी ने बगावत कर दी तो वो डेंट पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है