बीजेपी ने की उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा, जानें किसे कहां से दिया टिकट ?

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

bjp flag

बद्रीनाथ सीट पर बीजेपी ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम पर सस्पेंस खत्म कर दिया है। बीजेपी ने बद्रीनाथ सीट से उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही मंगलौर सीट पर भी उम्मीदवार की बीजेपी ने घोषणा कर दी है।

बद्रीनाथ से राजेंद्र भंडारी को बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने बद्रीनाथ उपचुनाव के लिए राजेंद्र भंडारी को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि राजेंद्र भंडारी के इस्तीफा देने के कारण ही इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

मंगलौर से इन्हें बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने मंगलौर सीट पर भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। मंगलौर से बीजेपी ने करतार सिंह भडाना को टिकट दिया है।

#UTTARAKHAND NEWS

TAGGED

ADVERTISEMENTS