हल्द्वानी-सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय बाइक सवार कुलदीप अरोड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। किच्छा से हल्द्वानी जा रहे कुलदीप अरोड़ा की बाइक ओवरटेक करने के दौरान बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के मुताबिक, बड़ी मुखानी, हल्द्वानी निवासी कुलदीप अरोड़ा बाइक से किच्छा से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय प्रकाश मार्ग पर उन्होंने आगे चल रही एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल कुलदीप अरोड़ा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी व्यक्ति ने आपातकालीन नंबर 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त कुलदीप अरोड़ा के रूप में की। इसके बाद उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS