Arjun murder case: सगे भाईयों ने की हत्या, पुलिस ने किए बड़े खुलासे

ख़बर शेयर करें

 

Dehradun SSP ajay singh

Arjun murder case: देहरादून के तिब्बती मार्केट में बुधवार सुबह गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की अर्जुन पर गोली चलाने वाले शूटर पंकज और राजीव दोनों भाई हैं। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक की मां समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विनोद उनियाल का ड्राइवर था शूटर

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी पंकज विनोद उनियाल का ड्राइवर है। मृतक का अपनी मां बीना शर्मा से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में ये भी पता चला है कि मृतक की मां ने अपने बेटे की दिनचर्या के बारे में उसके मैनेजर से जानकारी ली थी।

करोड़ों के लेन-देन को लेकर मां से था विवाद

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि विनोद उनियाल और मृतक की मां बीना शर्मा काफी सालों से एक दूसरे के संपर्क में थे। बीना शर्मा विनोद को करोड़ों रुपए की रकम तक दे चुकी थी। जिसके चलते अर्जुन का अपनी से झगड़ा रहता था। जांच में सामने आया कि अर्जुन शर्मा का अपनी मां बीना शर्मा और उनके सहयोगियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।

रडार में आई मरियतक के मां की भूमिका

जीएमएस रोड स्थित एक संपत्ति का करीब 14 करोड़ रुपए में सौदा हुआ था, जिसमें से 8 करोड़ रुपए दिए जा चुके थे। शेष भुगतान और मालिकाना हक को लेकर विवाद गहरा गया था। आरोप है कि मृतक की मां और सहयोगियों ने अर्जुन को रास्ते से हटाने के लिए 12 लाख में शूटरों से सौदा किया था। इसमें से 3 लाख रुपए एडवांस दिए गए थे।

मां से भी पूछताछ जारी

एसएसपी ने बताया मुख्य आरोपी पंकज राणा और राजीव उर्फ राजू ने पूछताछ में हत्या की सुपारी लेने की बात कबूल की। पुलिस ने साजिश में शामिल मृतक की मां बीना शर्मा, विनोद उनियाल और डॉ. अजय को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।