कांग्रेस का बड़ा यू-टर्न! 6 साल के लिए निकाले गए 9 नेताओं की पार्टी में वापसी, जिलाध्यक्ष के आदेश से मचा सियासी बवाल,देखे लिस्ट

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें
congress s major u turn 9 leaders expelled for 6 years return to the party
कोलकाता में ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर…

जिला कांग्रेस कमेटी ने अचानक यू टर्न लिया है। दरअसल, पार्टी से निष्कासित सदस्यों को दोबारा वापिस लिया जा रहा है। इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने आदेश जारी किया है। बता दें कि शिवनंदपुर नगर पंचायत…

ADVERTISEMENTS

 छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने अचानक यू टर्न लिया है। दरअसल, पार्टी से निष्कासित सदस्यों को दोबारा वापिस लिया जा रहा है। इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने आदेश जारी किया है। बता दें कि शिवनंदपुर नगर पंचायत चुनाव के बाद पार्टी ने यह निर्णय लिया है। जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है।

PunjabKesari
केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

जारी आदेश के मुताबिक, करीब 9 निष्कासित सदस्यों को कांग्रेस पार्टी में वापिस लिया गया है। जिसमें पांच पुरुष व चार महिला शामिल है। इन सभी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते नगरीय निकाय चुनाव के बाद छह साल के लिए निष्कासित किया गया था। लेकिन, अब नगर पंचायत चुनाव के बाद इन्हें पार्टी में वापिस लिया गया है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के इस फैसले से पार्टी के अंदर कई कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है।

इन निष्कासित सदस्यों को पार्टी ने लिया वापिस
शक्ति ठाकुर, नगर पालिका परिषद सूरजपुर, पल्लवी (गुड़िया), नगर पालिका परिषद सूरजपुर, पुष्पलता पवन साहू, नगर पालिका परिषद सूरजपुर, अफरोज खान (कल्लू) नगर पालिका परिषद सूरजपुर, गीता पुरी, नगर पंचायत बिश्रामपुर, संजीत यादव, नगर पंचायत बिश्रामपुर, उदय यादव, नगर पंचायत भटगांव, अभय विश्वकर्मा, नगर पंचायत जरही और निशा बीजू दासन, नगर पंचायत जरही शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS