पूर्व राज्यमंत्री एवं भाजपा नेता के घर बड़ी चोरी, सोना-चांदी और लाखों रूपये गायब; CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें
a major theft occurred at the home of a former state minister and bjp leader

पूर्व राज्यमंत्री एवं भाजपा नेता राजेश अग्रवाल के निवास पर अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-->

धारः मध्यप्रदेश में धार जिले के बदनावर नगर में पूर्व राज्यमंत्री एवं भाजपा नेता राजेश अग्रवाल के निवास पर अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जवाहर मार्ग स्थित कचहरी चौक के पास स्थित निवास में बुधवार तड़के बदमाश पिछले हिस्से के दरवाजे से घर में दाखिल हुए। इसके बाद वे दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में पहुंचे और वहां रखी अलमारी का ताला तोड़कर नकदी तथा आभूषण लेकर फरार हो गए। बताया गया है कि वारदात के दौरान बदमाशों ने परिवार के अन्य सदस्यों के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे, जिससे कोई बाहर नहीं निकल सका। घटना का पता सुबह होने पर चला।

वहीं, बदमाशों के भागने के दौरान सीढ़ियों पर कुछ नोटों की गड्डिया और एक सोने की अंगूठी गिर गई, जिन्हें पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने वारदात से पहले शीतला माता बस स्टैंड के समीप पेटलावद रोड स्थित एक अनाज व्यवसायी की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया था, लेकिन परिजनों के जाग जाने से वे वहां से भाग निकले थे।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर तथा थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार चोरी गई संपत्ति का आकलन किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।