बिग न्यूज़- one नेशन one इलेक्शन बिल पारित पक्ष विपक्ष मे पड़े इतने वोट

Ad
ख़बर शेयर करें

इस समय बहुत बड़ी खबर आ रही है लोकसभा में 1नेशन 1 इलेक्शन बिल पारित कर दिया गया है बिल के पक्ष में 269 तथा विपक्ष में 198 मत पड़े यह बिल अब ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी को भेजा जाएगा

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज एक देश-एक चुनाव का संशोधन बिल लोकसभा में पेश किया। भाजपा ने कहा कि इस विधेयक से देश का विकास तेजी से होगा, क्योंकि बार-बार चुनाव होने से व्यवस्था बिगड़ती है। कांग्रेस ने कहा कि ये संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ है।

लोकसभा में आज एक देश-एक चुनाव का संशोधन बिल पेश किया गया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसे पेश किया। भाजपा ने कहा कि इस विधेयक से देश का विकास तेजी से होगा, क्योंकि बार-बार चुनाव होने से व्यवस्था बिगड़ती है। BJP ने इसके चलते अपने सांसदों को व्हिप जारी किया था।

उधर, विपक्ष ने इसका जबरदस्त विरोध किया है। कांग्रेस ने कहा कि ये संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ है।

दूसरी ओर आज राज्यसभा में एक बार फिर संविधान पर चर्चा हो रही है। विपक्ष ने बीते दिन सरकार पर झूठी बातें फैलाने का आरोप लगाया था। आज जेपी नड्डा ने जवाब देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।