बड़ी खबर- यहां आप नेता के ऊपर हुआ हमला,केजरीवाल ने कहीं यह बात

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मंगलवार को आग्रह किया है कि वह उनलोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें जिन्होंने प्रदेश में आम आदमी पार्टी के नेता मनोज सोराथिया पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

-->

गुजरात में आप नेता पर हुये हमले को लेकर पार्टी के एक कार्यकर्ता के ट्वीट का जवाब देते हुये केजरीवाल ने कहा कि जीत और हार चुनाव का हिस्सा है लेकिन हिंसा के जरिए विपक्ष की आवाज को कुचलना गुजरात की संस्कृति के खिलाफ है।

आप संयोजक ने ट्वीट किया कि इस तरह विपक्ष के लोगों पर हमला करना सही नहीं है। चुनाव में हार जीत होती रहती है लेकिन विपक्ष को हिंसा से कुचलना, यह गुजरात की संस्कृति के ख़िलाफ़ है और जनता इसे पसंद नहीं करती।


केजरीवाल ने ट्वीट में कहा कि मैं गुजरात के मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि दोषियों को सख़्त सजा दिलायें और सबकी रक्षा करें। केजरीवाल का यह बयान आप कार्यकर्ता विकास योगी के सोशल मीडिया पर साझा किये गये सरोथिया की तस्वीर पर आया है जिसमें उनके सिर से खून बह रहा है ।