Big news;- Child HIV Infection : अस्पताल की लापरवाही से 331 मासूम हुए HIV पॉजिटिव,
Child HIV Infection : पंजाब प्रांत से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। बीबीसी (BBC) की एक अंडरकवर इन्वेस्टिगेशन ने THQ अस्पताल तौंसा में चल रहे एक भयानक खेल का पर्दाफाश किया है। यहां स्वास्थ्यकर्मी पैसों की बचत या…
Child HIV Infection Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। बीबीसी (BBC) की एक अंडरकवर इन्वेस्टिगेशन ने THQ अस्पताल तौंसा में चल रहे एक भयानक खेल का पर्दाफाश किया है। यहां स्वास्थ्यकर्मी पैसों की बचत या लापरवाही के चलते एक ही सिरिंज (Syringe) का कई बार इस्तेमाल किया गया। जिसके कारण इलाके के 300 से ज्यादा बच्चे HIV जैसी जानलेवा बीमारी की चपेट में आ गए हैं।
दर्दनाक दास्तां: 8 साल के मोहम्मद अमीन की मौत
इस त्रासदी का चेहरा बना 8 साल का मोहम्मद अमीन। अमीन की मां ने रोते हुए बताया कि उसके बेटे को मामूली इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। वहां से लौटने के बाद उसे तेज बुखार और असहनीय दर्द रहने लगा। टेस्ट हुआ तो पता चला कि उसे HIV है। कुछ ही दिनों में अमीन की मौत हो गई, और अब उसकी बहन असमा भी HIV पॉजिटिव पाई गई है। परिवार का आरोप है कि अस्पताल में इस्तेमाल की गई गंदी सुइयों ने उनके बच्चों की जान जोखिम में डाल दी।
जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे
बीबीसी ने करीब 32 घंटों तक अस्पताल के अंदर छिपकर शूटिंग की, जिसमें स्वास्थ्य के नियमों की धज्जियां उड़ती दिखीं: स्टाफ एक ही सिरिंज से बार-बार दवा की बोतलों (Vials) से दवा निकाल रहा था। एक्सपर्ट्स के अनुसार, भले ही सुई बदल दी जाए, लेकिन सिरिंज के पिछले हिस्से में वायरस रह जाता है जो पूरी दवा को जहरीला बना देता है। अस्पताल के काउंटर पर इस्तेमाल की गई सुइयां और खुली दवाइयां बिखरी पड़ी थीं। नर्सों को बिना ग्लव्स पहने इंजेक्शन लगाते देखा गया। इतना ही नहीं मेडिकल वेस्ट को सही तरीके से नष्ट करने के बजाय उसे आम जगहों पर फेंका जा रहा था।
पुख्ता सबूतों के बावजूद अस्पताल ने आरोपों को सिरे से खारिज किया
नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच कुल 331 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इतने पुख्ता सबूतों के बावजूद, अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. कासिम बुजदार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका दावा है कि वीडियो पुराना हो सकता है या इसे अस्पताल को बदनाम करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं।
बच्चों में HIV के लक्षण?
बच्चों में एचआईवी (HIV) के शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य फ्लू जैसे होते हैं, जैसे हल्का बुखार, थकान, लिम्फ नोड्स (ग्रंथियों) में सूजन और दस्त।
संक्रमण बढ़ने पर बच्चों में वजन न बढ़ना, बार-बार मुंह में फंगल इन्फेक्शन (थ्रश), कान में बार-बार संक्रमण और निमोनिया जैसे गंभीर लक्षण दिख सकते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन