बड़ी खबर!, BKTC का नाम बदलना चाहते हैं अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, ये होगा नया नाम?

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

bktc-chairman-hemant-dwivedi-wants-to-change-the-committees

BKTC से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर समिति से जुड़ा एक लेटर वायरल हो रहा है। जिसमें समिति बोर्ड के दो प्रस्ताव है। लेटर में पहले प्रस्ताव में समिति का नाम बदलने का जिक्र किया गया है। अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी बीकेटीसी समिति का नाम बदलना चाहते हैं। इसके साथ ही बोर्ड का कार्यकाल भी तीन की जगह पांच साल कराने की कोशिश हो रही है।

BKTC समिति का नाम बदलना चाहते हैं अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी

बीकेटीसी के नाम से फेमस श्री बदरी केदार मंदिर समिति में परिवर्तन की कोशिश हो रही है।दरअसल सोशल मीडिया पर समिति से जुड़े एक कथित लेटर में दो प्रस्ताव है। पहला समिति का नाम बदलने वाला और दूसरा बोर्ड का कार्यकाल पांच साल करने का।

ये होगा नया नाम?

प्रस्ताव में कहा गया कि बीकेटीसी का नाम बदलकर श्री बदरीनाथ श्री केदारनाथ प्रबंधन बोर्ड किया जाए। तो वहीं दूसरा प्रबंधन बोर्ड का कार्यकाल तीन से पांच साल कर दिया जाए। बताया जा रहा है कि इन दोनों प्रस्तावों को शासन की मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।

bktc viral letter

पहले भी नाम बदलने का हुआ था प्रयास

मालूम हो कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने बीकेटीसी का नाम देवस्थानम बोर्ड कर दिया था। साथ ही कई अन्य प्रावधान भी शामिल किए गए थे। हालांकि उस वक्त इसको लेकर तीर्थ पुरोहितों आदि ने काफी विरोध किया था। लेकिन त्रिवेंद्र अपनी बात पर डटे रहे। बाद में पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड के आदेश को स्थगित किया था। अब गोपनीय तरीके से अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी द्वारा इसमें बदलाव किए जाने की कोशिश हो रही है। हालांकि इसको लेकर अभी फिलहाल कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। साथ ही इस वायरल लेटर की सच की तोप पुष्टि नहीं करता है।

ADVERTISEMENTS