कांग्रेस में बड़ा एक्शन!, पार्टी ने तीन नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

ख़बर शेयर करें

 

ganesh-godiyal

इस वक्त की बड़ी खबर कांग्रेस से सामने आ रही है। तीन नेताओं पर कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। तीन नेताओं महेन्द्र लुंठी, भावना नगरकोटी और दीपक लुंठी को पार्टी नेबाहर का रास्ता दिखाया है। बताते चलें कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तीन कांग्रेस नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

कांग्रेस ने तीन नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तीन कांग्रेस नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन, राजेन्द्र सिंह भंडारी की ओर से जारी पत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र लुंठी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी और दीपक लुंठी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। 

पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप

प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेशभर में ’’परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’’ आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके तहत 30 जून को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। तीनों कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपने सहयोगियों के साथ कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया। जो कि घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

नोटिस जारी कर मांगा गया था जवाब

इन तीनों कांग्रेसजनों ने कार्यक्रम के मंच पर किए गए कृत्य और पार्टी विरोधी गतिविधियों से पार्टी संगठन की छवि धूमिल हुई। जिसे पार्टी नेतृत्व द्वारा गंभीरता से लिया गया। साथ ही उनको नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया था। जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई। इसी के आधार पर राष्ट्रीय नेतृत्व से दिशा निर्देश के बाद तीनों नेताओं को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

कांग्रेस में अनुशानसनहीनता नहीं की जाएगी बर्दाश्त

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।