Big news -CBSE Board 10th Exam 2026: कक्षा दसवीं में फेल होने वाले छात्र, जल्द ही 2nd बोर्ड एग्जाम में हो सकेंगे शामिल
सीबीएसई की ओर से जल्द ही परीक्षा में फेल हुए छात्रों के लिए (CBSE 10th 2nd Board Exam 2026) का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में वे छात्र भी शामिल हो स …और पढ़ें

दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कल यानी 15 अप्रैल को कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। इस बार (CBSE 10th Exam 2026) में दिल्ली की रहने वाली हितिशा सोगानी ने कुल 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके टॉप किया है।
लेकिन परीक्षा में शामिल होने वाले कुछ छात्र ऐसे भी है, जो परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों से संतुष्ट नहीं है और अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। वहीं कुछ छात्रों की एक या दो विषयों में कंपार्टमेट आई है। ऐसे में इन छात्रों के लिए सीबीएसई की ओर से दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन जल्द ही किया जाएगा।
अब दो बार होगी बोर्ड परीक्षा
सीबीएसई के नए नियम के मुताबिक अब हर साल कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाएगा। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए वरदान साबित हो सकती है, जो परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों से संतुष्ट नहीं है और परीक्षा में शामिल होकर अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। वहीं दूसरी बोर्ड परीक्षा उन छात्रों के लिए भी उपयोगी होगी, जिनकी एक या दो विषयों में कंपार्टमेंट आई है।
कब होगा 2nd बोर्ड एग्जाम
सीबीएसई की ओर से 2nd बोर्ड एग्जाम से संबंधित फिलहाल कोई आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई 2nd बोर्ड एग्जाम का आयोजन मई माह में किया जाएगा। इसके साथ ही जून माह में परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
कितने विषयों के लिए दे सकते हैं एग्जाम
जो छात्र सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। लेकिन परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। वे उम्मीदवार दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होकर अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं। दूसरी बोर्ड परीक्षा में छात्र तीन विषयों के लिए ही दोबारा एग्जाम दे सकते हैं। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों की एक या दो विषयों में कंपार्टमेंट आई है। उन छात्रों को भी दूसरी बोर्ड परीक्षा के तहत परीक्षा में पास होने का दोबारा मौका दिया जाएगा
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन