बिग ब्रेकिंग – यतिन पाण्डेय बने छात्र महासंघ के अध्यक्ष

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

युवा कट्टर हिंदुत्व विपिन पांडेय के भतीजे हैं यतिन

Haldwani/nainital skt. com

कुमाऊं विश्वविद्यालय महासंघ अध्यक्ष पद पर आज बड़ी उपलब्धि यतिन पांडे के नाम रही जब वह निर्विरोध महासंघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए उनके अध्यक्ष बनने से उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है एमबीबीजी कॉलेज में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के तौर पर उन्होंने बड़ी जीत हासिल की थी इसके बाद वह महासंघ अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में शामिल हुए जब उन्होंने आज पर्चा भरा तो वह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए ।

मबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर 805 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाले यतिन पांडे अब कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के अध्यक्ष बने हैं।

उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की जानकारी सामने आने के बाद समर्थकों और छात्र-छात्राओं में उत्साह है। एमबीपीजी कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए यतिन पांडे ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी करन सिंह डोभाल को 805 मतों के अंतर से हराया। चुनाव परिणाम के अनुसार यतिन पांडे एमबीपीजी कॉलेज के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निर्वाचित हुए।

यतिन पांडे के चुनाव मैदान में उतरने को लेकर भी छात्र राजनीति में चर्चा रही। नामांकन के दौरान विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए यतिन पांडे समेत तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। यतिन पांडे इससे पहले भी छात्र मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं।

अगस्त 2026 में एमबीपीजी कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का नेतृत्व भी उन्होंने किया था। यतिन पांडे कट्टर हिंदूवादी नेता विपिन पांडे के भतीजे हैं।
एमबीपीजी कॉलेज में हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल अध्यक्ष चुने गए, जबकि यतिन पांडे विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यतिन पांडे के छात्र महासंघ अध्यक्ष बनने की खबर से उनके समर्थकों और युवाओं में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने इसे छात्र राजनीति में उनकी सक्रियता और एमबीपीजी से मिली बड़ी जीत का परिणाम बताया।

आज सबसे बड़ी चर्चा यह रही कि नितिन पांडे निर्दलीय महासंघ अध्यक्ष बने हैं या एबीवीपी के प्रत्याशी के तौर ।पर जो आज सोशल मीडिया पर वीडियो चल रहे हैं उनमें एक वीडियो में वह अपने साथियों के साथ है तथा उन्हें अध्यक्ष पद की बधाई दी जा रही है ।

दूसरे वीडियो में एबीवीपी के कुछ पदाधिकारी उनके साथ खड़े हैं तथा वह उन्हें एबीवीपी का पटका पहनना चाह रहे हैं इस बीच नितिन उनकी बात से नाराज होकर निकल पड़े हैं बिना पटका पहने ही बहस करते हुए निकल गए। जिससे यह लग रहा है कि वह निर्दलीय निर्वाचित हुए हैं और एबीवीपी ने उन्हें ना तो कॉलेज में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के तौर पर चुनाव लड़ाया।

ADVERTISEMENTS