अब सभी सरकारी बैंकों में हर शनिवार रहेगा साप्ताहिक अवकाश

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

…

राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सभी शाखाओं में प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किया गया है। इसमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी शामिल है। खबर भोपाल से है।

ADVERTISEMENTS


अधिसूचना में कहा गया है कि विनिमय लेख अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत सरकार ने लोकहित में यह निर्णय लिया है। इसके तहत सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में हर शनिवार अवकाश रहेगा। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

ADVERTISEMENTS