कांग्रेस-BSP को बड़ा झटका! पूर्व प्रत्याशी समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

ख़बर शेयर करें

major setback for congress and bsp several leaders

विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस-बसपा को बड़ा झटका लगा है। यहां बसपा के सेवढ़ा से पूर्व प्रत्याशी लाखन सिंह यादव सहित कांग्रेस, बसपा और अन्य दलों के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की…

दतिया/भोपालः मध्यप्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस-बसपा को बड़ा झटका लगा है। यहां बसपा के सेवढ़ा से पूर्व प्रत्याशी लाखन सिंह यादव सहित कांग्रेस, बसपा और अन्य दलों के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने दतिया चुनाव कार्यालय में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर खण्डेलवाल ने कहा कि दतिया की जनता विकास, सम्मान और सुरक्षा चाहती है तथा इन अपेक्षाओं को पूरा करने की क्षमता केवल भारतीय जनता पार्टी के पास है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं तथा भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी इस विकास यात्रा को दतिया में आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों से बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होना पार्टी की विकासवादी नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों में बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने तथा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया।

बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में डॉ. अमित यादव, बलवीर यादव, राघवेन्द्र सिंह यादव, सोनू पटैल, उपेन्द्र यादव, जगमोहन रावत, सूर्यकांत यादव, शत्रुघ्न यादव, विवेक बघेल, नरेश कठेरिया, मोहित मावई, मोनू यादव, मिथलेश उचारिया और जगमोहन दुबे सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हैं। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी अभय सिंह यादव, पूर्व मंत्री इमरती देवी, अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद अशोक अर्गल, पूर्व मंडी अध्यक्ष राम यादव तथा पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश यादव भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad